Advertisement

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर।  भारत ने फ्रांस से सभी 36 रफाल युद्धक विमान प्राप्त कर लिये है। 36वां रफाल विमान आज भारत पहुंचा। फ्रांस से रवाना हुए इस विमान में उड़ान के दौरान ही संयुक्‍त अरब अमीरात के वायु सेना टैंकर विमान से ईंधन भरा गया।

भारत और फ्रांस के बीच वर्ष 2016 में रफाल विमान समझौता हुआ था। इसके तहत फ्रांस, भारत को लगभग साठ हजार करोड़ रुपये की लागत से 36 रफाल युद्धक विमान प्रदान करने पर सहमत हुआ था। पांच रफाल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई 2020 को भारत पहुंची थी।

Advertisement