Monday, September 21, 2026
Home Industrial (English) सेमीकंडक्‍टर उद्योग को बढावा देने भारत- अमरीका कार्यबल गठित करने सहमत

सेमीकंडक्‍टर उद्योग को बढावा देने भारत- अमरीका कार्यबल गठित करने सहमत

एनएसए अजीत डोभाल ने कल व्हाइट हाउस में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (ICET) पर पहल की उद्घाटन बैठक की सह-अध्यक्षता की।

Advertisement

मरीका ने सेमीकंडक्टर्स के लिए भारत में पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का समर्थन किया है। वह इसके लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त उद्यम और साझेदारी को भी प्रोत्साहित करेगा। दोनो देश इस उद्देश्‍य के लिए एक कार्यदल का गठन करेंगे जिसमें भारत के सेमीकंडक्टर मिशन, इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर एसोसिएशन और यूएस सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के साथ, एनएसए अजीत डोभाल ने कल व्हाइट हाउस में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (ICET) पर पहल की उद्घाटन बैठक की सह-अध्यक्षता की। वाशिंगटन में सरकारी अधिकारियों और विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों के बीच दो दिनों की उच्च स्तरीय बैठकों के बाद कई समझौते किए गए। दोनों देशों ने जेट इंजन, आर्टिलरी सिस्टम और बख्तरबंद इन्फैंट्री वाहनों सहित कुछ रक्षा तकनीकों को संयुक्त रूप से विकसित करने के अपने प्रयासों को तेज करने का भी संकल्प लिया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट