नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का 109वां श्रम सम्मेलन चल रहा है। कोविड- 19 की वजह से ज्यादातर प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से इसमें भागीदारी कर रहे हैं। 7 जून से 19 जून तक आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में 187 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी हो रही है। विश्व स्तर पर वर्कर्स सहित इससे संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा चल रही है। कोविड- 19 और इसके प्रभाव के लेकर भी सम्मेलन में बात हो रही है।

इधर, गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरणमय पंड्या ने भी सम्मेलन में वर्चुअल तरीके से भागीदारी करते हुए भारत के कामगारों की ओर से अपना संबोधन दिया। देखें वीडियो:

 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing