कोरबा (IP News). पूरे विश्व के साथ एनटीपीसी कोरबा भी 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अधिकारी और कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने योगाभ्यास किया। एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक बिस्वरूप बसु एवं मैत्री महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती निबेड़िता बसु ने अपने निवास पर योगाभ्यास किया और सभी कर्मचारीगण एवं सहयोगियों को योग को जीवन का एक अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। अपर महाप्रबंधक (कर्मचारी विकास केंद्र) कुशल चन्द्र चैहान के तत्वावधान में ऑनलाइन माध्यम से जुडते हुए सभी कर्मचारीगण, उनके परिवारजन एवं सहयोगियों ने सूर्य नमस्कार किया।

इस वर्ष की थीम कल्याण के लिए योगा थी। जिसका मतलब योगाभ्यास से हमारा कल्याण होता है। योग में कई रोगों का निदान भी है। साथ ही योगाभ्यास से शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक व मानसिक विकास भी होता है।

कोरोना से ठीक हुए लोगों के लिए विशेष रूप से योगा शिविर का आयोजन डॉ. नगेंद्र शर्मा, आयुर्वेद एवं अध्यक्ष, आयुष आसोसीएशन, कोरबा द्वारा आयोजित किया गया। योग को बच्चों में लोकप्रिय करने के उद्देश्य से योग मुद्राओं की चित्रकारी, स्लोगन एवं रचना लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing