Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI- XI : एक साल से नहीं हुई तकनीकी उप-समिति की बैठक,...

JBCCI- XI : एक साल से नहीं हुई तकनीकी उप-समिति की बैठक, CIITIEA के महामंत्री ने सीआईएल प्रबंधन को लिखा पत्र

इस पत्र में लिखा गया है कि जेबीसीसीआई- XI के मानकीकरण समिति की तकनीकी उप-समिति की पहली बैठक 25 जनवरी, 2024 को हुई थी।

Advertisement

सिंगरौली, 05 मार्च। कोल इंडिया आईटीआई एम्पलाइज एसोसिएशन (CIITIEA ) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं जेबीसीसीआई- XI टेक्निकल कमेटी में सीटू का प्रतिनिधित्व कर रहे बीके पटेल ने कोल इंडिया प्रबंधन को एक पत्र लिखा है।

इस पत्र में लिखा गया है कि जेबीसीसीआई- XI के मानकीकरण समिति की तकनीकी उप-समिति की पहली बैठक 25 जनवरी, 2024 को हुई थी। जिसका सारवृत्त 28 फरवरी, 2024 को जारी किया गया। उक्त बैठक में कैडर स्कीम से संबंधित कई मुद्दे उठे जिनके समाधान हेतु महाप्रबंधक (श्र.श. एवं औ.सं.) द्वारा 27 मार्च, 2024 को पत्र जारी कर कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों में 10 सदस्यीय कमेटी गठित कराई गई।

कमेटी द्वारा गैर कार्यपालकों (नॉन एग्जीक्यूटिव) कर्मियों की मौजूदा कैडर स्कीम की जांच करने एवं समस्याओं के समाधान हेतु संशोधन एवं अवलोकन कर प्रस्तावित कैडर स्कीम की रिपोर्ट भी निर्धारित समयावधि 45 दिनों में कोल इंडिया प्रबंधन को सौंप दी गई।

इसके पश्चात उन मुद्दों/रिपोर्ट पर आगे चर्चा कर निर्णय हेतु अगली बैठक होनी है जो कि एक वर्ष से लंबित है। भेदभाव एवं विसंगतिपूर्ण कैडर स्कीम में सुधार की आस लगाए हुए कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है।

Advertisement

सभी सहायक कंपनियां की ओर से कैडर स्कीम में सुधार से संबंधित सारी रिपोर्ट और कार्यवाही पूरी करने के बाद भी बैठक में अनावश्यक देरी का कारण पता नहीं चल पा रहा है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट