Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI- XII : चार यूनियनों द्वारा CIL चेयरमैन को संयुक्त रूप से...

JBCCI- XII : चार यूनियनों द्वारा CIL चेयरमैन को संयुक्त रूप से लिखा गया पत्र आया सामने

चारों श्रमिक संगठनों ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि इसे आंदोलन की औपचारिक सूचना माना जाए तथा प्रबंधन आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे

Advertisement

कोरबा | Industrial Punch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में JBCCI-XII के गठन और 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (NCWA-XII) में हो रही देरी को लेकर HKMF (HMS), INMWF (INTUC), IMWF (AITUC) और AICWF (CITU) ने संयुक्त रूप से 10 अगस्त, 2026 को देशभर में कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों के एरिया महाप्रबंधक (GM) कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII में देरी पर भड़का OBC संगठन, 10 अगस्त के आंदोलन को दिया खुला समर्थन

29 जुलाई 2026 को कोल इंडिया के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक को भेजे गए संयुक्त पत्र में चारों श्रमिक संगठनों ने कहा है कि 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते के लिए JBCCI-XII का गठन समय पर नहीं होने और पूर्व राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौतों के सहमत एवं लंबित बिंदुओं को लागू नहीं किए जाने से कर्मचारियों में व्यापक असंतोष और नाराजगी बढ़ रही है।

पत्र के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को चारों राष्ट्रीय फेडरेशनों की ऑनलाइन बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि लंबित मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो 10 अगस्त को पूरे देश में एक साथ विरोध प्रदर्शन कर प्रबंधन का ध्यान कर्मचारियों की मांगों की ओर आकर्षित किया जाएगा।

Advertisement

आंदोलन की प्रमुख मांगें

  • JBCCI-XII (Joint Bipartite Committee for Coal Industry) का तत्काल गठन।
  • 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (NCWA-XII) की वार्ता बिना विलंब शुरू की जाए।
  • पूर्व राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौतों में सहमत एवं लंबित बिंदुओं को तत्काल लागू किया जाए।
  • Coal India Limited और Singareni Collieries Company Limited (SCCL) प्रबंधन श्रमिक संगठनों के साथ लंबित मुद्दों पर शीघ्र निर्णय ले।

इसे भी पढ़ें: Labour Codes : सरकार का बड़ा खुलासा! पूरे देश में अब तक लागू नहीं हो सके नए लेबर कोड

चारों श्रमिक संगठनों ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि इसे आंदोलन की औपचारिक सूचना माना जाए तथा प्रबंधन आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। कोयला उद्योग में वेतन समझौते और JBCCI-XII को लेकर लंबे समय से चल रही अनिश्चितता के बीच इस संयुक्त आंदोलन की घोषणा को कर्मचारियों के लिए एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट