मुंबई | Industrial Punch : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के शानदार वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। कंपनी का कर पश्चात लाभ (PAT) 22.81% बढ़कर ₹13,492 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹10,986 करोड़ था।
इसे भी पढ़ें: बिना भनक लगे बिके LIC के शेयर! सरकार ने रिकॉर्ड फंड जुटाकर बाजार को चौंकाया
LIC ने नए कारोबार (Value of New Business-VNB), प्रीमियम आय, एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) और सॉल्वेंसी रेशियो जैसे लगभग सभी प्रमुख वित्तीय मानकों में मजबूत वृद्धि दर्ज की है।
पहली तिमाही की प्रमुख उपलब्धियां
- PAT 22.81% बढ़कर ₹13,492 करोड़।
- Value of New Business (VNB) 61.32% बढ़कर ₹3,136 करोड़।
- VNB Margin बढ़कर 22.9%।
- कुल प्रीमियम आय 6.75% बढ़कर ₹1,27,250 करोड़।
- Assets Under Management (AUM) 4.10% बढ़कर ₹59,39,384 करोड़।
- Solvency Ratio बढ़कर 2.42।
- 31.02 लाख से अधिक नई व्यक्तिगत पॉलिसियां जारी की गईं।
इसे भी पढ़ें: Labour Codes : सरकार का बड़ा खुलासा! पूरे देश में अब तक लागू नहीं हो सके नए लेबर कोड
बाजार में कायम है LIC की बादशाहत
पहली तिमाही में First Year Premium Income (FYPI) के आधार पर LIC ने 60.10% बाजार हिस्सेदारी के साथ अपना नेतृत्व बरकरार रखा। व्यक्तिगत व्यवसाय में कंपनी की हिस्सेदारी 38.89% जबकि समूह व्यवसाय में 70.90% रही।
CEO बोले—70वें वर्ष में भी रहेगा नवाचार पर फोकस
LIC के CEO एवं MD आर. दोरईस्वामी ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद कंपनी ने व्यक्तिगत और समूह दोनों व्यवसायों में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार द्वारा किए गए OFS के माध्यम से नए निवेशकों का स्वागत किया गया है और 1 सितंबर 2026 को LIC अपने 70 वर्ष पूरे करेगी। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए कई नए और अभिनव उत्पाद पेश किए जाएंगे।
LIC ने यह भी कहा कि उत्पाद विविधीकरण, मजबूत वितरण नेटवर्क और ग्राहकों के भरोसे के कारण कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce








