Live Update : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, देखें चुनाव का शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता की जा रही है।

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता की जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि पांचों राज्यों में सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं।

मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16 प्रतिशत बढ़ाई गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना जाएगा और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज़ लगाई जाएगी।

15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में चुनाव होगा। चुनाव की शुरुआत उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से होगी। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

पहला चरण: 10 फरवरी
उत्तर प्रदेश

दूसरा चरण: 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा

तीसरा चरण: 20 फरवरी
उत्तर प्रदेश

चौथा चरण: 23 फरवरी

उत्तर प्रदेश

पांचवा चरण: 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

छठवां चरण: 3 मार्च
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

सातवां चरण: 7 मार्च
उत्तर प्रदेश

नतीजे: 10 मार्च

 

 

  • Website Designing