SIMRANJIT SINGH MANN
SIMRANJIT SINGH MANN

नई दिल्ली, 26 जून। पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आप के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 5822 वोटों के अंतर से हराया।

सिमरनजीत सिंह मान को 2,53,154 वोट मिले। आप उम्मीदवार को 2,47,332 मत मिले। कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी के खाते में 79,668 मत गए। भाजपा यहां चौथे नम्बर पर रही।

संगरूर लोकसभा सीट भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing