बंगाल की खाड़ी में बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र कल तक और गहरा होने तथा रविवार तक इसके चक्रवात का रूप लेने की आशंका है।
भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इसके 10 मई तक आंध्रप्रदेश और ओडिशा के उत्तरी तटों से गुजरते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।
राज्य प्रशासन ने संभावित चक्रवात से निपटने के लिए एहतियाती उपाय कर लिये हैं।
सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …
Advertisement
Advertisement








