सीआईएल सेफ्टी बोर्ड में टिकेश्वर राठौर करेंगे ABKMS का प्रतिनिधित्व

सेफ्टी बोर्ड के सदस्य के रूप में श्री राठौर के मनोनयन की लिखित जानकारी भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे ने सीआईएल चेयरमैन को भेजी है।

नागपुर, 05 मई। कोल इंडिया लिमिटेड के सेफ्टी बोर्ड में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधित्व टिकेश्वर सिंह राठौर करेंगे।

सेफ्टी बोर्ड के सदस्य के रूप में श्री राठौर के मनोनयन की लिखित जानकारी भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे ने सीआईएल चेयरमैन को भेजी है।

टिकेश्वर सिंह राठौर भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष हैं। इसके पहले संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सेफ्टी बोर्ड में प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …

Advertisement