Wednesday, July 22, 2026
Home Industrial (English) मां कुदरगढ़ी एल्यूमिनियम प्लांट प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं होगा शुरू,...

मां कुदरगढ़ी एल्यूमिनियम प्लांट प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं होगा शुरू, हादसे में 4 श्रमिकों की हुई थी मौत

8 अगस्त को मां कुदरगढ़ी एल्यूमिनियम प्लांट में हुए हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। बायलर का कोयला बंकर अचानक गिर जाने से 7 मजदूर दब गए थे।

मां कुदरगढ़ी एल्यूमिनियम प्लांट का निरीक्षण करते कलेक्टर एवं अधिकारी
Advertisement

रायपुर, 11 सितम्बर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम सीलसील स्थित मां कुदरगढ़ी एल्यूमिनियम प्लांट (Maa Kudargadhi Aluminum Plant) में हुए हादसे में मृत हुए श्रमिकों के परिवारों को 15-15 लाख रूपए की मुआवजा दी जाएगी। इसी प्रकार घायलों को 3-3 लाख रूपए की राशि मिलेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा रविवार को एल्यूमिनियम प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर सरगुजा द्वारा एल्यूमिनियम प्लांट हादसे की जांच के लिए जांच दल का गठन कर दिया गया है।

कलेक्टर ने आज जांच दल के साथ एल्यूमिनियम प्लांट का निरीक्षण किया और कंपनी के अधिकारियों को हादसे में मृत और घायल परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि सौंपने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि इस औद्योगिक हादसे में प्रत्येक मृतक परिवार को 15-15 लाख रुपए और घायलों को 3-3 लाख रूपए की मुआवजा राशि कंपनी द्वारा दी जाएगी। कंपनी के अधिकारी 12 सितम्बर को प्रशासनिक टीम परिजनों को यह राशि सौंपेगी। उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा एलुमिना प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन हेतु कड़ाई से जांच की जा रही है। बिना प्रशासन की अनुमति के प्लांट का पुनः संचालन शुरू नहीं किया जायेगा।

Advertisement

8 अगस्त को मां कुदरगढ़ी एल्यूमिनियम प्लांट में हुए हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। बायलर का कोयला बंकर अचानक गिर जाने से 7 मजदूर दब गए थे।

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट