bjp_vs_congress
bjp_vs_congress

भोपाल, 20 जुलाई। दूसरे चरण की मतगणना के बाद मध्यप्रदेश की शहर सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। 16 नगर पालिक निगम में भाजपा के 9 महापौर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के 5 महापौर जीते हैं। एक पर आम आदमी पार्टी (AAP)और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

2022 के चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बीते चुनाव के मुकाबले पार्टी को सात सीटों का घाटा हुआ है। इस बार आप ने सिंगरौली में बड़ा उलटफेर करते हुए अपनी पार्टी का महापौर बना लिया। यहां भाजपा तीसरे नम्बर खिसक गई।

मध्यप्रदेश के 16 निगमों के लिए दो चरण में 6 जुलाई और 13 जुलाई को चुनाव हुए थे। पहले चरण में 11 निगमों की मतगणना हुई थी। बुधवार दूसरे चरण में 5 निगमों का परिणाम आया।

भाजपा को यहां मिली जीत :

  • भोपाल- मालती राय
  • इंदौर- पुष्यमित्र भार्गव
  • उज्जैन- मुकेश टटवाल
  • सागर- संगीता तिवारी
  • सतना- योगेश ताम्रकार
  • खंडवा- अमृता यादव
  • बुरहानपुर- माधुरी पटेल
  • रतलाम- प्रहलाद पटेल
  • देवास- गीता अग्रवाल

कांग्रेस को यहां मिली जीत :

  • जबलपुर – जगत बहादुर सिंह
  • ग्वालियर- शोभा सिकरवार
  • छिंदवाड़ा- विक्रम अहाके
  • रीवा- अजय मिश्रा
  • मुरैना- शारदा सोलंकी

आप को यहां मिली जीत :

  • सिंगरौली- रानी अग्रवाल

निर्दलीय को यहां मिली जीत :

  • कटनी- प्रीति सूरी

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing