भोपाल, 17 जुलाई। मध्य प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना जारी है। इस महीने की 6 तारीख को पहले चरण के मतदान में 44 जिलों के 133 नगर निकायों में मतदान हुआ था।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि आज 11 नगर निगमों और 122 नगर परिषदों में मतगणना हो रही है। दूसरे चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी। इस चरण में दो सौ 14 नगर निकायों में 13 जुलाई को मतदान हुआ था।

प्रारंभिक रुझान के अनुसार भाजपा के महापौर उम्मीदवार सात निगमों भोपाल, इंदौर, खंडवा, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सतना में बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस ग्वालियर, जबलपुर, बुरहानपुर निगम और आप पार्टी का एक महापौर उम्मीदवार सिंगरौली निगम में आगे है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing