Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के कैशलेस स्वास्थ्य योजना की जानकारी लेने पहुंची...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के कैशलेस स्वास्थ्य योजना की जानकारी लेने पहुंची मध्यप्रदेश विद्युत कंपनी व पंजाब की टीम

आईएसए मॉडल के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में लागू होने वाली यह पहली स्वास्थ्य परियोजना है। यह योजना अक्टूबर 2023 से लागू है

Advertisement

रायपुर, 14 मई 2024 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ (Chhattisgarh State Power Company) की “कैशलेस स्वास्थ्य योजना “ के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित मध्यप्रदेश विद्युत कंपनियों के प्रतिनिधि तथा पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी छत्तीसगढ़ आए हैं।

वे परियोजना प्रबंधन को समझने कल रायपुर स्थित मुख्यालय सेवा भवन डंगनिया पहुचेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक जनरेशन  एसके कटियार एवं ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

आईएसए मॉडल के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में लागू होने वाली यह पहली स्वास्थ्य परियोजना है। यह योजना अक्टूबर 2023 से लागू है और 7 महीनों में इस योजना से लाभांवित नियमित कर्मचारी, कर्मचारी के परिजन व पेंशनरों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह योजना किफायती, सरल और भरोसेमंद साबित हो रही है इस लिये देश की सभी पॉवर कंपनियों द्वारा इस योजना को लागू करने का विचार किया जा रहा है।

ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन के महाप्रबंधक अशोक वर्मा व अति महाप्रबंधक विनोद अग्रवाल द्वारा परियोजना संबंधित जानकारियॉ प्रदान की जाएगी। मानव संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश विद्युत कंपनी से 15 अधिकारी व पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड से भी दो अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में पीपीपी के माध्यम से योजना संबंधित विभिन्न जानकारियॉ दी जायेंगी। साथ ही चर्चा का भी सत्र रखा गया है जिसमें अतिथियों द्वारा प्रश्नोत्तरी माध्यम से परियोजना प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की जायेगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: