मध्य प्रदेश : गुना में शिकारियों ने तीन पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या की

पुलिस अधीक्षक गुना, राजीव मिश्रा ने बताया कि शिकारियों ने 3 पुलिस कर्मियों आरोन थाने के एसआई, हेड कांस्टेबल व आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मध्य प्रदेश स्थित गुना के आरोन थाना क्षेत्र के जंगल में शिकारियों ने पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया। पुलिस अधीक्षक गुना, राजीव मिश्रा ने बताया कि शिकारियों ने 3 पुलिस कर्मियों आरोन थाने के एसआई, हेड कांस्टेबल व आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।

म.प्र. के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि घटना बहुत दुखद है। कुछ बदमाशों की सूचना पुलिस को मिली थी। बदमाशों ने अपने आप को चारों तरफ से घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी। हमारे एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शहीद हो गए। सुबह से ही मैं संपर्क में हूं। लगातार बदमाशों की घेराबंदी की जा रही है। हम जल्द उन्हें पकड़ लेंगे। इन बदमाशों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

गृहमंत्री ने बताया कि 5 हिरणों के सिर मिले हैं, 2 हिरणों की बॉडी मिली है, मोर का भी शव मिला है। यहीं से शिकारियों की तरफ ध्यान जाता है।

म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। शहीदों का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। घटना स्थल पर घटना के बाद पहुंचने में देरी करने पर मैंने ग्वालियर के आईजी को तत्काल हटाने का फैसला किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसवालों ने शिकारियों का सामना करते हुए शहादत दी है। अपराधियों के ख़लिफ ऐसी कार्रवाई होगी जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। घटना में शहादत देने वाले पुलिसकर्मियों को शहीद का दर्ज़ा देकर 1-1 करोड़ की सम्मान निधि उनके परिवार को दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

Advertisement