मुंबई, 23 जून। महाराष्ट्र में सियासी संकट कायम है। शिवसेना नेता संजय राउत ने आज सुबह कहा कि आज भी हमारी पार्टी मजबूत है। किस हालात और किस दबाव में उन लोगों ने हमारा साथ छोड़ा उसका खुलासा जल्द होगा। हमारे संपर्क में लगभग 20 विधायक हैं और जब वे मुंबई आएंगे तब इसका खुलासा होगा। जो ईडी के दबाव में पार्टी छोड़ता है वह बालासाहेब का भक्त नहीं हो सकता।

इधर, एएनआई समाचार एजेंसी ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद हैं। इसमें शिवसेना के 34 विधायक और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing