महासमुंद : नरतोरा और सिंघी में पानी टंकी निर्माण एवं पाइपलाइन का होगा विस्तार, संसदीय सचिव चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

सोमवार को ग्राम पंचायत नरतोरा और सिंघी में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया।

महासमुंद, 14 फरवरी। ग्राम पंचायत नरतोरा और सिंघी में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी के साथ पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया।

सोमवार को ग्राम पंचायत नरतोरा और सिंघी में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, जिपं सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर, सुशीला टंडन, सीटू सलूजा, लमकेश्वर साहू, सोनू राज, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, मयाराम टंडन, राजू दीवान, विवेक पटेल, देवानंद निर्मलकर, आवेज खान मौजूद थे।

मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने पूजा-अर्चना कर पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए भूमिपूजन किया। ग्राम नरतोरा में तीन लाख की लागत से विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया।

अपने संबोधन में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार कार्यका में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कुछ महीने में पानी टंकी का निर्माण होने के साथ ही पाइपलाइन का विस्तार हो जाएगा। इससे ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी की सप्लाई हो सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य के किसानों को हर संभव मदद दी है। किसानों के हितों का ख्याल रखा है। लिहाजा इस साल 97.97 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का नया रिकार्ड बना है। धान खरीदी के लिए केन्द्र सरकार से राज्य की मांग के अनुसार बारदाना उपलब्ध न कराए जाने के बावजूद भी राज्य सरकार ने स्थानीय स्तर पर बारदाने का इंतजाम किया और केन्द्रों में धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उषा नामदेव, हेमपुष्पा पटेल, सुखवंतीन मन्नाडे, सुमित्रा यादव, कुंती यादव, ममता पटेल, मोंगराबाई, आसबाई पटेल, पुरूषोत्तम ढीढी, तीरथराम पटेल, भारत पटेल, देवराज पटेल, राजकुमार टंडन, नेतराम पटेल, भुवन पटेल सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing