Thursday, July 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India में बड़ा प्रशासनिक फैसला: Director HR डॉ. विनय रंजन को...

Coal India में बड़ा प्रशासनिक फैसला: Director HR डॉ. विनय रंजन को सेवा विस्तार नहीं

कोयला मंत्रालय ने 27 जुलाई के बाद कार्यकाल बढ़ाने से किया इनकार, ACC की मंजूरी के बाद जारी हुआ आदेश

Advertisement

नई दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के शीर्ष प्रबंधन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन को 27 जुलाई 2026 के बाद सेवा विस्तार (Extension) नहीं देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कोयला मंत्रालय ने कंपनी को आधिकारिक सूचना भेज दी है।

मंत्रालय के स्थापना (Establishment) प्रभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet – ACC) ने डॉ. विनय रंजन के कार्यकाल को 27 जुलाई 2026 के बाद नहीं बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही उनका वर्तमान कार्यकाल निर्धारित तिथि पर समाप्त हो जाएगा।

CIL के HR नेतृत्व में होगा बदलाव

डॉ. विनय रंजन वर्तमान में कोल इंडिया के Director (HR) के रूप में मानव संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक संबंध (Industrial Relations), कर्मचारी कल्याण, नेतृत्व विकास, मैनपावर प्लानिंग और संगठनात्मक परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में दो लाख से अधिक कर्मचारियों के HR प्रबंधन की जिम्मेदारी इसी निदेशक के अधीन होती है।

Advertisement

2021 में संभाला था पदभार

डॉ. विनय रंजन ने जुलाई 2021 में कोल इंडिया के Director (Personnel & Industrial Relations) के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) में निदेशक (कार्मिक) के पद पर कार्यरत थे।

अब आगे क्या?

सेवा विस्तार नहीं मिलने के फैसले के बाद कोल इंडिया को अब HR नेतृत्व की निरंतरता बनाए रखने के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नए निदेशक की नियुक्ति या अंतरिम व्यवस्था करनी होगी। हालांकि, नए Director (HR) के नाम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट