Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी भीषण आग

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी भीषण आग

दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है।

Advertisement

रायपुर, 05 अप्रेल। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) के राजधानी रायपुर स्थित ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई है। बताया गया है कि 25 हजार लीटर वाला ऑयल टैंक के फटने से आग और बेकाबू हो गई। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया।

साढ़े 3 एकड़ में फैले इस गोदाम का लगभग पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया है। 9 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है। देर शाम मुख्यमंत्री साय भी मौके का जायजा लेने पहुंचे।

शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे।

पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है।

Advertisement

गोदाम में एक लाख ट्रांसफॉर्मर रखे हुए थे। आधे से ज्यादा आग के हवाले हो गए हैं। मौके पर ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फट रहे हैं। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: