यूरोप, अमरीका और एशिया सहित विश्‍व के अधिकांश हिस्‍सों में गर्म हवाओं और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इटली में आज तापमान रिकॉर्ड स्‍तर को छू सकता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन ने आगाह किया है कि इस कारण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खतरा बढ सकता है।

इटली में सार्डिनिया द्वीप में तापमान 47 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इटली के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कैलिर्फोनिया की डेथवेली में तापमान 53 डिग्री और चीन के उतर-पश्चिम में 52 डिग्री से अधिक तक पहुंच गया। इसके अलावा ग्रीस से लेकर स्विट्जरलैण्‍ड के एल्‍पाइन क्षेत्र यानी स्विस ऐल्‍प्‍स तक जंगलों में आग लगने की घटनाऐं हुई है तथा दक्षिण कोरिया भीषण बाढ की चपेट में है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। संगठन ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तरी गोलार्द्ध में लू की स्थिति और भीषण हो सकती है।

उत्तर अमरीका, एशिया और उत्तर अफ्रीका में तापमान इस सप्‍ताह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है। देर रात न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि की आशंका है जिस कारण दिल के दौरे के मामलों में वृद्धि हो सकती है।

  • Website Designing