Saturday, March 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला राज्य मंत्री दुबे ने CCL में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन...

कोयला राज्य मंत्री दुबे ने CCL में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया

इस दौरान उन्होंने वहां के अधिकारियों एवं हितधारकों से मिलकर पिपरवार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बहुमूल्य दिशा निर्देश दिए।

Advertisement

रांची, 07 सितम्बर। शनिवार को कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड का दौरा किया। मंत्री ने सर्वप्रथम बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सतीश चंद्र दुबे ने सीसीएल तथा सीएमपीडीआई के सीएमडी सहित अन्य अधिकारीयों के साथ कंपनी के कार्यकलापों की समीक्षा बैठक की। कोयला राज्यमंत्री ने सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने सीसीएल की महत्त्वाकांक्षी परियोजना 20 मेगावाट क्षमता के एक सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने वहां के अधिकारियों एवं हितधारकों से मिलकर पिपरवार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बहुमूल्य दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीसीएल के सीएमडी एनके. सिंह, सीएमडी सीएमपीडीआई मनोज कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …