Thursday, April 16, 2026
Home Industrial (English) ओडिशा : सीएम माझी ने भारत की पहली सिलिकॉन कार्बाइड विनिर्माण सुविधा...

ओडिशा : सीएम माझी ने भारत की पहली सिलिकॉन कार्बाइड विनिर्माण सुविधा केंद्र की आधारशिला रखी

आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड इस सुविधा केंद्र की स्थापना करेगा।

Advertisement

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के पास स्थित इन्फोवैली में भारत की पहली सिलिकॉन कार्बाइड (silicon carbide)  विनिर्माण सुविधा केंद्र की आधारशिला रखी। एक बयान में यह जानकारी दी गई। आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड इस सुविधा केंद्र की स्थापना करेगा।

यह ‘अर्धचालक पावर इलेक्ट्रॉनिक्स’ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है। माझी ने इस मौके पर कहा, “आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा सिलिकॉन कार्बाइड विनिर्माण सुविधा केंद्र की स्थापना करने से ओडिशा को भारत में एक अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण का हब बनने में मदद मिलेगी।

भुवनेश्वर में सिलिकॉन कार्बाइड विनिर्माण सुविधा केंद्र को स्थापित करने में तीन साल का समय लगेगा और इसके लिए 620 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस सुविधा से विभिन्न स्तरों पर 500 से अधिक नई नौकरियों का सृजन होगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: