Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 8वें वेतन आयोग को मंजूरी

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 8वें वेतन आयोग को मंजूरी

बार-बार आशंका जताई जा रही थी कि 8वां वेतन आयोग नहीं आएगा।

Advertisement

नई दिल्ली, 16 जनवरी। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 2026 तक रहेगा, इसके बाद 8वें वेतन आयोग का गठन होगा। जल्द ही इसके अध्यक्ष और दो सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा।

कर्मचारियों की ये डिमांड ऐसे वक्त में पूरी की गई है, जब बार-बार आशंका जताई जा रही थी कि 8वां वेतन आयोग नहीं आएगा।

पहले से ही ये माना जा रहा था कि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की मियाद खत्म होने पर ही 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी जाएगी। नए वेतन आयोग का गठन होगा और सैलरी रिविजन भी किया जाएगा। हालांकि, ये कब तक लागू होगा इसकी कोई डेडलाइन नहीं है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 1947 के बाद से नियमित अंतराल पर वेतन आयोग का गठन किया गया है। अब तक सात वेतन आयोग गठित किया जा चुके हैं। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को 2016 में लागू किया गया था। इसका कार्यकाल 2026 में पूरा होने जा रहा है। इससे पहले 2025 में समय से इसकी समीक्षा करने और तय समय पर सिफारिशें लागू करने के लिए वित्त आयोग की स्थापना की गई है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: