Saturday, April 25, 2026
Home News मूडीज ने 2024 में भारत की जीडीपी 6.1 फीसदी रहने का अनुमान...

मूडीज ने 2024 में भारत की जीडीपी 6.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया

वहीं वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत के वास्तविक जीडीपी अनुमान को संशोधित कर 8 फीसदी कर दिया है।

Advertisement

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने कैलेंडर वर्ष 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था पिछले साल के मुकाबले कुछ सुस्त रफ्तार से बढ़ने का अनुमान जताया है। मूडीज ने 2024 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.1 फीसदी रहने का भविष्यवाणी की है। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत के वास्तविक जीडीपी अनुमान को संशोधित कर 8 फीसदी कर दिया है।

दक्षिण पूर्व एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में तीव्र गति से होगी वृद्धि

मूडीज एनॉलिटिक्स ने आज शुक्रवार को जारी ‘एपीएसी आउटलुक : लिसनिंग थ्रू द नॉइज’ शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में इस साल सबसे मजबूत उत्पादन लाभ देखने को मिलेगा। लेकिन वैश्विक महामारी के बाद देरी से वापसी के चलते उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। एजेंसी को उम्मीद है कि भारत की जीडीपी पिछले साल के मुकाबले 2024 में 6.1 फीसदी की दर बढ़ेगी।

रेटिंग एजेंसी ने भारत के लिए स्थिर दृष्टिकोण बनाए रखा है। एजेंसी की ओर से जारी रिपोर्ट में भारत सरकार की दीर्घकालिक और अल्पकालिक रेटिंग क्रमशः Baa3 और P-3 पर आंकी गई है। स्थिर दृष्टिकोण के तहत इस संभावना को शामिल किया गया है कि भारत के राजकोषीय मैट्रिक्स में करीबी साथियों की तुलना में मजबूत विकास धीरे-धीरे जारी रहेगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारत की जीडीपी 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी है। इसके साथ ही देश सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहा।

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि दर 7 रहने का अनुमान

पिछले साल भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर दो तिमाहियों अप्रैल-जून और जुलाई-सितंबर में क्रमश: 7.8 फीसदी और 7.6 फीसदी रही है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में क्रमशः 7.2 फीसदी ओर वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7 फीसदी की दर से भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी थी। वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: