Tuesday, September 15, 2026
Home State News Madhya Pradesh MP : भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला की अमानवीय करतूत, विक्षिप्त युवक पर...

MP : भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला की अमानवीय करतूत, विक्षिप्त युवक पर किया पेशाब

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो को संज्ञान लेकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। आरोपी पर एनएसए लगाए जाने का निर्देश भी दिए।

Advertisement

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भाजपा (BJP) कार्यकर्ता ने शराब के नशे में एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी शख्स पर पेशाब कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला सीधी से बीजेपी विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका है। पुलिस ने मंगलवार की देर रात प्रवेश शुक्ला को हिरासत में ले लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 9 दिन पुराना कुबरी बाजार का बताया जा रहा है। वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला एक शख्स पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में प्रवेश शुक्ला शराब के नशे में भी दिखाई दे रहा है।

ग्राम कुबरी के रहने वाला प्रवेश शुक्ला विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका है। वर्तमान में वह सक्रिय भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उसने मानवता को कलंकित किया है। ऐसे अपराध के लिए कठोरतम सजा, कठोरतम शब्द भी कम है। मैंने निर्देश दिए हैं कि कठोरतम सजा दी जाए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ऐसी कार्रवाई जो उदाहरण बने…अपराधी को कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता और ना कोई पार्टी होती है अपराधी केवल अपराधी है उसे सजा मिलेगी।

Advertisement

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट