Friday, July 10, 2026
Home State News Chhattisgarh नगर पालिक निगम- कोरबा : संजू देवी की रिकार्डतोड़ जीत, 10 साल...

नगर पालिक निगम- कोरबा : संजू देवी की रिकार्डतोड़ जीत, 10 साल बाद भाजपा की वापसी

शनिवार को नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना हुई। भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने 52 हजार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है।

Advertisement

कोरबा, 15 फरवरी। 10 साल बाद फिर से नगर पालिक निगम, कोरबा (Municipal Corporation- Korba) के महापौर पद पर भाजपा काबिज हो गई है। शनिवार को नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना हुई। भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने 48,116 हजार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार उषा तिवारी को हराया।

निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्राप्त करती हुईं संजू देवी राजपूत

भाजपा ने नगर पालिक निगम, कोरबा के 67 में 45 वार्डों में भी जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत के साथ की कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और मजबूत होकर उभरे हैं। निगम का चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा गया था।

महापौर उम्मीदवारों मिले वोट

  • संजू देवी राजपूत (भाजपा) – 93587
  • उषा तिवारी (कांग्रेस) – 45471
  • दिनेश मालती किन्नर (निर्दलीय) – 10109
  • नंदनी साहू (बसपा) – 5405
  • लखन साहू (आप) – 3156
  • नोटा – 1724
  • हेमा चौहान (सीपीआई) – 1160
  • गुंजा मानिकपुरी (निर्दलीय) – 1135
  • सरोज यादव (निर्दलीय) – 930
  • ममता चौहान (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) – 621
  • प्रीति अग्रवाल (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) – 543
  • संजना पाण्डेय (निर्दलीय) – 410
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट