Friday, July 17, 2026
Home Industrial (English) NALCO का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ...

NALCO का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 69.1% घटा

उत्पादन में भारी वृद्धि के बावजूद तिमाही में कम बिक्री, ऊंची लागत और चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के कारण लाभ घटा दिया।

Advertisement

नई दिल्ली, 10 फरवरी। सार्वजनिक क्षेत्र की नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एकीकृत शुद्ध लाभ 69.1 प्रतिशत घटकर 256.32 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 830.67 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था। नालको की एकीकृत आय पिछले वित्त वर्ष की की तीसरी तिमाही के 3,845.25 करोड़ रुपये गिरकर इस साल दिसंबर तिमाही में घटकर 3,356.30 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उत्पादन में भारी वृद्धि के बावजूद तिमाही में कम बिक्री, ऊंची लागत और चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के कारण लाभ घटा दिया। नालको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्रीधर पात्रा ने कहा, “वैश्विक स्तर पर एल्युमिनियम की कीमतों में मजबूती और ऊंचे उत्पादन के साथ हम आश्वस्त हैं कि आगामी तिमाहियों में हमारा लाभ बढ़ेगा। हमें यह भी उम्मीद है कि चौथी तिमाही के परिणाम इस वित्त वर्ष के संपूर्ण परिणाम में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट