Advertisement

नई दिल्ली, 25 जुलाई। कोयला कामगारों के वेतन समझौते से संबंधित वित्तीय पहलुओं पर विचार विमर्श करने गठित की गई कमेटी में एचएमएस की भागीदारी होगी।

इस संदर्भ में HMS के वरिष्ठ नेता और जेबीसीसीआई सदस्य नाथूलाल पांडेय ने industrialpunch.com से चर्चा करते हुए कहा कि कमेटी की बैठक होगी तो वित्तीय पहलू क्या हैं, यह स्पष्ट होगा। कमेटी वेतन समझौते से संबंधित है, ऐसे में इसका महत्व बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें : साढ़े तीन साल में कोयला खानों में185 कामगारों की गई जान, देखें राज्यवार आंकड़े और जानें लागू होने वाले कानून

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (बीएमएस) द्वारा 4 अगस्त को होने वाली कमेटी की बैठक का बहिष्कार करने के बयान पर श्री पांडेय ने कहा कि इसका गठन बीएमएस के कहने पर ही हुआ है। जेबीसीसीआई की 5वीं बैठक में बीएमएस के लोगों ने वित्तीय पहलुओं पर चर्चा की बात रखी थी।

Advertisement

एचएमएस नेता ने कहा कि बीएमएस का आपस का झगड़ा है। नाथूलाल पांडेय के अनुसार ABKMS के महामंत्री सुधीर घुरडे इस कमेटी में आना चाहते थे, लेकिन सुरेन्द्र कुमार पांडेय की एंट्री हो गई।

इसे भी पढ़ें : कोयला कामगारों का वेतन समझौता, वित्तीय संबंधी गठित कमेटी की बैठक का BMS ने किया बहिष्कार

यहां बताना होगा कि सीआईएल ने छह जुलाई को वेतन समझौते से संबंधित वित्तीय पहलुओं पर चर्चा करने कमेटी का गठन किया था। कमेटी की बैठक 4 अगस्त को धनबाद स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में आयोजित की गई है।

कमेटी के चेयरमैन बीसीसीएल के सीएमडी एवं निदेशक (वित्त) समीरन दत्ता हैं। समन्वयक सीआईएल के महाप्रबंधक (श्रमशक्ति एवं औद्योगिक संबंध) अजय कुमार चौधरी को बनाया गया है। चार सदस्य यूनियन से हैं, जो जेबीसीसीआई मेंबर भी हैं। इनमें बीएमएस से सुरेन्द्र कुमार पांडेय, एचएमएस से सिद्धार्थ गौतम, एटक से लखनलाल महतो एवं सीटू से डीडी रामानंदन को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है।

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement