Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन नाथूलाल पाण्डेय सीआईएल की मानकीकरण समिति से हटे, एचएमएस ने एसके पाण्डेय...

नाथूलाल पाण्डेय सीआईएल की मानकीकरण समिति से हटे, एचएमएस ने एसके पाण्डेय को किया नामित

नाथूलाल पाण्डेय ने मानकीकरण समिति से हटने का कारण स्वस्थ्य और कार्य का अधिक भार होना बताया है।

Nathulal Pandey
Nathulal Pandey
Advertisement

बिलासपुर, 11 अप्रेल। HMS से सम्बद्ध हिंद खदान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष नाथूलाल पाण्डेय ने सीआईएल की मानकीकरण समिति (standardization committee) से अपना नाम वापस ले लिया है।

अध्यक्ष नाथूलाल पाण्डेय ने अपने स्थान पर महासचिव, एचएमएस से सम्बद्ध कोलियरी मजदूर कांग्रेस के महासचिव शिवकांत पाण्डेय को मानकीकरण समिति में सदस्य के रूप में नामित किया है। नाथूलाल पाण्डेय द्वारा 10 मार्च, 2025 को ही इस संदर्भ में कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र भेज दिया था। नाथूलाल पाण्डेय ने मानकीकरण समिति से हटने का कारण स्वस्थ्य और कार्य का अधिक भार होना बताया है।

नाथूलाल पाण्डेय के पत्र के बाद 7 अप्रेल, 2025 को हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र भेजकर मानकीकरण समिति में शिवकांत पाण्डेय को नामित किए जाने की जानकारी दी। मानकीकरण समिति में एचएमएस की ओर से शिवकुमार यादव बने रहेंगे।

Advertisement

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: