Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर एनटीपीसी सीपत में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

एनटीपीसी सीपत में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

मुख्य अतिथि अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अन्य सभी महाप्रबंधक गण एवं सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का अभिवादन किया गया।

Advertisement

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अग्निशमन शाखा इकाई एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) द्वारा 14.04.2025 से 20.04.2025 तक राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह “एकजुट हों, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें” के थीम के साथ मनाया जा रहा है।

इसका शुभारंभ 14 अप्रैल 2025 को अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में किया गया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार द्वारा मुख्य अतिथि अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अन्य सभी महाप्रबंधक गण एवं सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का अभिवादन किया गया।

अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर 1944 में हुये बाम्बे डाकयार्ड की भीषण अग्नि दुर्घटना एवं देश भर में प्रत्येक वर्ष होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को मुख्य अतिथि अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), आलोक कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक (आरएलआई एवं बीई) ब्रज राज रथ, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), जय प्रकाश सत्यकाम, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सत्यजीत भट्टाचार्य, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), केऔसुब के असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।

अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने सभी को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई।

Advertisement

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिससे संयंत्र के कर्मचारियों, गृहणियों व बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता आएगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: