Wednesday, July 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL के सीडबल्यूएस जयंत ने जीता अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब

NCL के सीडबल्यूएस जयंत ने जीता अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब

इस अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में एनसीएल के क्षेत्रों व इकाइयों की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था व पूरे टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले गए।

Advertisement

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को जयंत क्षेत्र के विजय स्टेडियम में संपन्न हुई।

लीग-कम-नॉक आउट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें निगाही व सीडबल्यूएस की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया व सीडबल्यूएस की टीम ने खिताब को अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दुधिचुआ के श्री सूरज भारती को प्रदान किया गया व सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार सीडब्ल्यूएस के श्री जी बी कच्छप को दिया गया।

इस अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में एनसीएल के क्षेत्रों व इकाइयों की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था व पूरे टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले गए।

Advertisement

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सिंगरौली के एडिशनल एसपी, महाप्रबंधक (जयंत) क्षेत्र, महाप्रबंधक (कार्मिक) एनसीएल मुख्यालय, कंपनी जेसीसी सदस्य, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य व बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व दर्शकगण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जयंत क्षेत्र की टीम, मुख्यालय के कल्याण विभाग (खेल कोषांग) की टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट