Wednesday, February 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल निजी कंपनी करेगी वलनी भूमिगत खदान से खनन कार्य, WCL एवं वेंसार...

निजी कंपनी करेगी वलनी भूमिगत खदान से खनन कार्य, WCL एवं वेंसार कंस्ट्रक्शन के बीच हुआ MoU

वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने आशा व्यक्त की कि वलनी खदान जल्द ही राष्ट्र की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी।

Advertisement

नागपुर, 11 सितम्बर। मंगलवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) तथा वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के मध्य वलनी भूमिगत खदान का कार्य प्रारंभ करने हेतु एग्रीमेंट एक्सचेंज किया गया। वेकोलि के नागपुर क्षेत्र की वलनी भूमिगत खदान दीर्घ काल से बंद है। वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के साथ किए एग्रीमेंट के तहत अब इस खदान में खनन कार्य प्रारंभ होगा।

वेकोलि मुख्यालय ने आयोजित विशेष कार्यक्रम में अध्यक्ष- सह- प्रबंध निदेशक मनोज कुमार तथा वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के निदेशक वंशी कृष्णा के बीच एग्रीमेंट एक्सचेंज किया गया। यह एग्रीमेंट 25 वर्षों की अवधि के लिए, रिवेन्यू शेयरिंग आधार पर किया गया है। इस अवधि में प्रस्तावित कुल कोयला उत्पादन 6.05 मिलियन टन होगा। वलनी खदान से प्रति वर्ष 0.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन अनुमानित है। वलनी भूमिगत खदान वेकोलि की प्रथम खदान है जहाँ रिवेन्यू शेयरिंग आधार पर खनन कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष- सह- प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने आशा व्यक्त की कि वलनी खदान जल्द ही राष्ट्र की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी।

इस कार्यक्रम में वेकोलि के निदेशक तकनीकी तथा कार्मिक जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) ए. के. सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे तथा वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक रमेश राव एवं सलाहकार बी. पी. सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि 20 दिसम्बर, 2022 को वलनी भूमिगत खदान में खनन कार्य करने तथा पुनर्वास, विकास एवं संचालन करने हेतु वेकोलि द्वारा वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड को लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया गया था।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …