Advertisement

कोरबा, 9 फरवरी। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के नवनियुक्त अखिल भारतीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि पूरा जोर संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की हितों की रक्षा करते हुए सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने पर रहेगा।

इसे भी पढ़ें : भारतीय मजदूर संघ का 21वां अधिवेशन, ये चार प्रस्ताव किए गए पारित

पुरी में 6 से 8 फरवरी तक भारतीय मजदूर संघ का 21वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में बीएमएस की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी का चयन किया गया। अखिल भारतीय महामंत्री का दायित्व सुरेंद्र कुमार पाण्डेय को सौंपा गया।

industrialpunch.com से संक्षिप्त चर्चा करते हुए सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक तीन वर्ष में केन्द्रीय कार्यकारिणी में बदलाव होता है। बीएमएस में पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए कोई व्यक्ति विशेष द्वारा निर्णय नहीं लिया जाता है। एक समूह तय करता है कि किस पद पर योग्यतानुसार किसकी नियुक्ति की जाएगी।

Advertisement

नवनियुक्त महामंत्री ने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कानून तो बहुत से हैं, इसका पालन सुनिश्चित कराने पर ध्यान दिया जाएगा। खासकर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा और न्यूनतम वेतन दिलाने पर फोकस रहेगा। सोशल सिक्यूरिटी और वेज कोड का लाभ कागजों से बाहर लाकर जमीन पर उतारना होगा। नए कोर्ड में केटेगरी के हटने से न्यूनतम वेतन मिलने का रास्ता खुला है।

इसे भी पढ़ें : BMS की नई कार्यकारिणी : मल्लेशम बने अखिल भारतीय अध्यक्ष, सुरेंद्र पाण्डेय महामंत्री

सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का विस्तार गांव- गांव तक किया जाएगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement