कोरबा, 8 फरवरी। पुरी में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 21वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन में चार प्रस्ताव पारित किए गए।
इसे भी पढ़ें : BMS की नई कार्यकारिणी : मल्लेशम बने अखिल भारतीय अध्यक्ष, सुरेंद्र पाण्डेय महामंत्री
भारतीय मज़दूर संघ, ओडिशा के महामंत्री पृथीराज पंडा ने इस संदर्भ में बताया कि पारित प्रस्तावों में पहला है, श्रम कानूनों का बिना किसी अपवाद के सभी श्रमिकों पर सार्वभौमिक रूप से लागू किया जाए और अंत्योदय को साकार किया जाए।
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मांडविया ने BMS को श्रमिकों का कल्याण करने वाला यूनियन बताया
इसी तरह अन्य तीन प्रस्ताव है। ठेका श्रमिकों के शोषण को खत्म करने के लिए कानून में बदलाव किया जाए, आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाए तथा त्रिपक्षीय तंत्र को पुनर्जीवित कर उसे प्रभावी, व्यवहारिक एवं नियमित किया जाए। पृथीराज पंडा ने बताया कि पारित प्रस्तावों को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









