कश्मीर, 07 जुलाई। जम्‍मू कश्‍मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के अंतर्गत पांच हजार सात सौ छब्‍बीस तीर्थयात्रियों का नौंवां जत्‍था आज तड़के जम्‍मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

इनमें से तीन हजार छह सौ 17 तीर्थयात्री पहलगाम और दो हजार एक सौ नौ तीर्थयात्री बालतल के मार्ग से यात्रा कर रहे हैं।

इस बीच, बालतल से आज सवेरे चार हजार चार सौ नब्‍बे और चंदनवाडी की ओर नुनवान आधारशिविर से दो हजार नौ सौ नौ यात्री पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए।

पहलगाम मार्ग से महागुणस शिखर और शेषनाग जैसे प्रमुख विश्राम स्‍थलों पर बादल छाये हुए हैं परन्‍तु ताजा समाचार मिलने तक श्री अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी थी।

कल 12 हजार आठ सौ छत्‍तीस तीर्थयात्रि‍यों ने शिवलिंग के दर्शन किये। देश के विभिन्‍न भागों से अभी तक 91 हजार एक सौ 47 यात्री आज सवेरे आठ बजे तक भगवान शिव के पवित्र दर्शन कर चुके थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing