Monday, September 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) माइनिंग NMDC : छत्तीसगढ़ में ₹5,427 करोड़ का इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट शुरू

NMDC : छत्तीसगढ़ में ₹5,427 करोड़ का इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट शुरू

NMDC ने 2047 तक ऑपरेशनल उत्सर्जन को नेट-जीरो करने का लक्ष्य भी घोषित किया है। वहीं कंपनी की 68वीं AGM 28 सितंबर 2026 को निर्धारित है

Advertisement

हैदराबाद/बस्तर। IndustrialPunch: सरकारी खनन कंपनी NMDC Limited ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में करीब ₹5,427 करोड़ की एकीकृत आयरन-ओर प्रोसेसिंग, स्लरी पाइपलाइन और पेलेट परियोजना शुरू की है। परियोजना में बचेली में नया आयरन-ओर प्रोसेसिंग प्लांट, 15 MTPA क्षमता की स्लरी पाइपलाइन और नागरनार में 2 MTPA पेलेट प्लांट शामिल हैं।

यह परियोजना बचेली से नागरनार तक NMDC की माइन-टू-स्टील वैल्यू चेन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

60 MT उत्पादन लक्ष्य, 100 MT की तैयारी

NMDC ने FY2026-27 में 60 मिलियन टन आयरन ओर उत्पादन का लक्ष्य रखा है। कंपनी की दीर्घकालिक योजना FY2030-31 तक उत्पादन को 100 MT तक ले जाने की है।

Advertisement

कोयला कारोबार में भी एंट्री

NMDC आयरन ओर के साथ अपने कारोबार में विविधता ला रही है। कंपनी ने संकेत दिया है कि अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही में थर्मल कोयले का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया जा सकता है और FY27 में लगभग 1 MT कोयला बिक्री का लक्ष्य है।

पन्ना में 27.29 कैरेट का हीरा

NMDC की पन्ना स्थित मजगवां खदान से हाल ही में 27.29 कैरेट का जेम-क्वालिटी हीरा भी मिला है। कंपनी के इतिहास में इसे खदान से मिला दूसरा सबसे बड़ा हीरा बताया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण अपडेट

NMDC ने 2047 तक ऑपरेशनल उत्सर्जन को नेट-जीरो करने का लक्ष्य भी घोषित किया है। वहीं कंपनी की 68वीं AGM 28 सितंबर 2026 को निर्धारित है और FY26 के अंतिम लाभांश के लिए 5 अक्टूबर 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान