Saturday, March 14, 2026
Home World उत्तर कोरिया ने सैन्‍य शिपयार्ड के निकट समुद्र में कई क्रूज मिसाइल...

उत्तर कोरिया ने सैन्‍य शिपयार्ड के निकट समुद्र में कई क्रूज मिसाइल दागे

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उन्होंने उत्तर कोरियाई बंदरगाह सिनपो के पास समुद्र में मिसाइलों का पता लगाया है

Advertisement

दक्षिण कोरिया की सेना ने आज कहा है कि उत्तर-कोरिया ने देश के पूर्वी तट स्थित एक बड़े सैन्‍य शिपयार्ड के निकट समुद्र में कई क्रूज मिसाइल दागे है। उत्‍तर-कोरिया की इस कार्रवाई से अमरीका, दक्षिण-कोरिया और जापान के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण हो गये है।

पिछले सप्ताह उत्तर-कोरिया ने भी क्रूज मिसाइल प्रक्षेपण किया था। इसके अलावा 14 जनवरी को भी उसने पहला ठोस ईंधन मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया था। इसके बाद दक्षिण-कोरिया ने भी क्रूज मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उन्होंने उत्तर कोरियाई बंदरगाह सिनपो के पास समुद्र में मिसाइलों का पता लगाया है, जहां उत्तर कोरिया के पास मिसाइल-फायरिंग पनडुब्बियों सहित प्रमुख नौसैनिक जहाजों का निर्माण करने वाला एक प्रमुख शिपयार्ड है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisement
Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …