Tuesday, May 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर SECL CSR : दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रिसिकल एवं सुगम्य केन का वितरण

SECL CSR : दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रिसिकल एवं सुगम्य केन का वितरण

उपकरणों का निर्माण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको), जबलपुर (म.प्र.) द्वारा किया गया है

Advertisement

बिलासपुर, 29 जनवरी। सोमवार को एसईसीएल द्वारा वसंत क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएसआर अंतर्गत दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रिसिकल एवं सुगम्य केन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या के करकमलों से 28 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रिसिकल एवं सुगम्य केन दिए गए।

इन उपकरणों का निर्माण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको), जबलपुर (म.प्र.) द्वारा किया गया है एवं लाभार्थियों का चयन एवं उपकर्णों का वितरण जिला प्रशासन व कल्याण विभाग, बिलासपुर एवं जिला पुनर्वास केंद्र, बिलासपुर के सहयोग से किया गया।

विदित हो कि एसईसीएल द्वारा सीएसआर मद के तहत दिव्यांगजनों हेतु छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सूरजपुर, कोरिया व सरगुजा तथा मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल व उमरिया में कुल 1004 मोटराइज्ड ट्रिसिकल एवं 341 सुगम्य केन का वितरण किया जाना है। उक्त योजना का क्रियान्वयन एलिम्को द्वारा सम्बंधित जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। उक्त योजना के तहत प्रथम चरण में विगत दिनों दिव्यांगजनों का परीक्षण शिविर का लगाकर लाभार्थियों का चयन किया गया एवं द्वितीय चरण में अब मोटराइज्ड ट्रिसिकल एवं सुगम्य केन का वितरण की शुरुआत कि गई है।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (कल्याण/सीएसआर) रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रबन्धक (सीएसआर) चन्द्र कुमार पाठक, मुख्य प्रबन्धक (कल्याण) रीता त्रिवेदी, एलिम्को के  नितिन माहोर, प्रबंधक (विपणन) एवं सीएसआर व कल्याण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: