छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर, घंटाघर चौक कोरबा में एनटीपीसी द्वारा स्टॉल लगाया गया, जहां एनटीपीसी की सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संपन्न किये गये गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।
एनटीपीसी कोरबा (NTPC Korba) का यह सामाजिक प्रतिबद्धता का केंद्र बना, जहाँ कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) एवं एनएफएनडीआरसी (NFNDRC) के संयुक्त तत्वावधान में एक सराहनीय पहल की गई।
इस पहल के अंतर्गत, जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों (आर्टिफिशियल लिंब्स) का निःशुल्क वितरण किया गया। इस प्रयास का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
कृत्रिम अंगों का वितरण छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, वाणिज्य (आबकारी), सार्वजनिक उपक्रम, लखन लाल देवांगन के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे इन सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।
इस अवसर पर कलेक्टर जिला कोरबा के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएसआर, एनटीपीसी प्रबंधन की सक्रिय भूमिका रही।
इस दौरान एनटीपीसी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद कोल्हटकर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि, सीएसआर विभाग से उप प्रबंधक विरेन्द्र कुमार देशमुख, सुश्री प्रियंका, आर सी बेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









