Wednesday, February 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर NTPC कोरबा का CSR में कमजोर प्रदर्शन, बुनियादी कार्यों में योगदान शून्य

NTPC कोरबा का CSR में कमजोर प्रदर्शन, बुनियादी कार्यों में योगदान शून्य

इसमें एक भी कार्य बुनियादी साधन एवं सुविधा के क्षेत्र का नहीं है। एनटीपीसी, कोरबा का प्रबंधन सीएसआर की राशि अपने हिसाब से खर्च कर रहा है

Advertisement

कोरबा, 23 अगस्त। पब्लिक सेक्टर का उपक्रम नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन, कोरबा (NTPC Korba) कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के क्षेत्र में कमजोर साबित हो रहा है। 2023- 24 में कंपनी ने सीएसआर में महज सवा छह करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल कोल माइनिंग का 13वां दौर : छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों के 14 कोल ब्लॉक की होगी नीलामी

एनटीपीसी, कोरबा की विद्युत उत्पादन क्षमता 2600 मेगावाट (MW) है। 800 मेगावाट क्षमता की नई इकाई प्रस्तावित है। विगत कुछ वर्षों से कंपनी का कोरबा के विकास में सहयोग नजर नहीं आ रहा है। सड़क, पानी, बिजली जैसे बुनियादी कार्यों सहित अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर के कामों में भी कंपनी का योगदान लगभग शून्य है।

एनटीपीसी, कोरबा प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 में सीएसआर मद में छह करोड़ 24 लाख रुपए खर्च किए हैं। इसमें चार करोड़ 31 लाख रुपए पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में व्यय किया जाना बताया गया है। यह रकम प्रबंधन ने स्वंय खर्च की है, लेकिन इसका ब्योरा नहीं बताया गया है।

Advertisement

कंपनी ने 88 लाख रुपए स्वास्थ्य सुधार मद में खर्च किया है। शिक्षा के क्षेत्र में 53 लाख रुपए खर्च किया जाना बताया गया है। इसके अलावा 23 लाख ग्रामीण विकास परियोजना, 17 लाख खेल तथा 12 लाख रुपए कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में व्यय किया गया है।

इसे भी पढ़ें : बालको अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

इसमें एक भी कार्य बुनियादी साधन एवं सुविधा के क्षेत्र का नहीं है। एनटीपीसी, कोरबा का प्रबंधन सीएसआर की राशि अपने हिसाब से खर्च कर रहा है। प्रबंधन की रूचि ठोस कार्यों में नहीं दिख रही है। इधर, जिला प्रशासन भी एनटीपीसी को बुनियादी कार्यों का कोई प्रस्ताव नहीं दे रहा है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …