Advertisement

एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) ने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम सीपत में 30 अगस्त 2025 को एनीमिया, मलेरिया एवं डेंगू जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विजय कृष्ण पाण्डेय, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को खून संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना, आवश्यक जांच उपलब्ध कराना तथा रोगियों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करना था।

यह विशेष स्वास्थ्य अभियान सीपत के अलावा परियोजना प्रभावित अन्य सात गांवों—रांक, गतौरा, कर्रा, देवरी, कौड़िया, रलिया और जांजी—में भी जुलाई एवं अगस्त माह के दौरान आयोजित किया गया। सीपत में शिविर के आयोजन के साथ इस विशेष कैंप का समापन किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत लगभग 1650 लोगों की जांच एवं उपचार किया गया। जिन रोगियों में एनीमिया, मलेरिया एवं डेंगू के लक्षण पाए गए, उन्हें निःशुल्क दवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

Advertisement

उद्घाटन अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि एनटीपीसी सीपत अपनी सीएसआर नीति के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने हेतु एनटीपीसी सीपत मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराता आ रहा है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, एनटीपीसी सीपत श्री भवनीश समन, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री जयप्रकाश सत्यकाम, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीपत ग्राम की सरपंच श्रीमती मनीषा वंशकार एवं जनपद सदस्य श्री मनोज खरे भी शामिल हुए।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement