ओड़िसा सरकार ने राष्‍ट्रीय हॉकी टीम को प्रायोजित करने की अवधि दस वर्ष के लिए आगे बढ़ा दी है।

मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्‍वर में पुरुषों और महिलाओं की राष्‍ट्रीय हॉकी टीमों के ओलिम्पिक खिलाड़ियों के स्‍वागत के लिए आयोजित समारोह में यह घोषणा की।

पुरुषों और महिलाओं की राष्‍ट्रीय हॉकी टीम के प्रायोजन की अवधि दस वर्ष के लिए बढ़ाए जाने की घोषणा करते हुए मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ओड़िसा और हॉकी एक दूसरे का पर्यायवाची बनने के लिए वचनबद्ध हैं।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय हॉकी के लिए नये युग की शुरुआत होगी और राष्‍ट्र का गौरव लौटेगा। मुख्‍यमंत्री श्री पटनायक ने टोक्‍यो ओलिम्पिक में ऐतिहासिक जीत पर प्रत्‍येक खिलाड़ी को दस लाख रुपये और सहयोगी स्‍टाफ को पांच लाख रुपये प्रदान किये।

इस अवसर पर पुरुष हॉकी टीम की कैप्‍टन मनप्रीत सिंह ने कहा कि ओड़िसा उनके लिए परिवार के तरह और टोक्‍यो ओलिम्पिक 2020 में उनकी सफलता में ओड़िसा का योगदान है।

इससे पहले कल दिन में भारतीय हॉकी टीम भुवनेश्‍वर हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां उसका भव्‍य स्‍वागत किया गया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing