ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में आज 100 रुपये से अधिक की कटौती कर दी है।

तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 122 रुपये कम कर दिए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किग्रा का होता है। इस कटौती के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये हो गए हैं। इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1595.50 रुपये थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई महीने में तेल कंपनियों ने गैस की कीमत में 45 रुपये की कटौती की थी। LPG गैस सिलेंडर के दाम हर शहर और राज्य में अलग-अलग होती हैं।

जानिए अपने शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1422.50 रुपये प्रति सिलेंडर है। कोलकाता में LPG गैस की कीमत 1544.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं। चेन्नई में LPG गैस की कीमत 1603 रुपये प्रति सिलेंडर हैं।

वहीं मई महीने में दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1595.50 रुपये थे। मुंबई में 1545 रुपये थे। इसी तरह कोलकाता में 1667.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी। पिछले महीने LPG गैस सिलेंडर के दाम 1725.50 रुपये थी।

घरेलू गैस के दाम

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी गई है। यानी 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए गए हैं। मई महीने में भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

अप्रैल में LPG सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।

  • Website Designing