नई दिल्ली। IndustrialPunch : सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ONGC ने महानदी बेसिन के गहरे समुद्री क्षेत्र में गैस की नई खोज की है। यह सफलता डीपवॉटर अभियान के पहले कुएं MDW-28 की ड्रिलिंग के दौरान मिली। कंपनी के अनुसार कुएं से अच्छी गैस प्रवाह दर मिली है और जलाशय का दबाव भी मजबूत है।
महानदी बेसिन में यह अभियान 25 जुलाई 2026 को शुरू हुआ था। उपसतही आंकड़ों के मूल्यांकन के बाद 18 सितंबर को कुएं में परफोरेशन किया गया, जिसके बाद गैस का प्रवाह दर्ज हुआ।
ONGC के मुताबिक नई खोज और आसपास की अन्य खोजों को भविष्य में साझा सुविधाओं के जरिए विकसित किया जा सकता है। कंपनी अब डीप और अल्ट्रा-डीपवॉटर क्षेत्रों में अन्वेषण बढ़ाने पर जोर दे रही है, ताकि नए हाइड्रोकार्बन संसाधनों की खोज और घरेलू ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत किया जा सके।
वहीं वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ONGC का समेकित शुद्ध लाभ बढ़कर 17,034 करोड़ रुपये रहा। परिचालन से राजस्व 46,460 करोड़ रुपये और ईबीआईटीडीए 28,355 करोड़ रुपये रहा।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









