Monday, September 21, 2026
Home Industrial (English) ONGC : उत्पादन में आई कमी के कारण सितंबर तिमाही में शुद्ध...

ONGC : उत्पादन में आई कमी के कारण सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 20% घटा

ओएनजीसी ने नामांकन क्षेत्रों से उत्पादित प्रत्येक बेरल कच्चे तेल के लिए 84.84 अमेरिकी डॉलर कमाए।

Advertisement

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने बताया कि तेल की कीमतों और उत्पादन में गिरावट के कारण उसका मुनाफा घटा।

ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि उसने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 10,216 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,826 करोड़ रुपये था।

ओएनजीसी के शुद्ध लाभ में लगातार दूसरी तिमाही के दौरान गिरावट हुई है। इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में उसका मुनाफा 34 फीसदी घटा था। ओएनजीसी ने नामांकन क्षेत्रों से उत्पादित प्रत्येक बेरल कच्चे तेल के लिए 84.84 अमेरिकी डॉलर कमाए।

ओएनजीसी की निदेशक (वित्त) पोमिला जसपाल ने कहा कि शुद्ध लाभ में गिरावट की मुख्य वजह तेल की कम कीमतें हैं। साथ ही तेल और गैस का उत्पादन पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा। हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसमें सुधार होगा, क्योंकि कंपनी केजी बेसिन में एक तेल क्षेत्र का उत्पादन शुरू कर देगी।

Advertisement

कंपनी की कुल आय 8.2 प्रतिशत गिरकर 35,162 करोड़ रुपये रही। ओएनजीसी ने कहा कि कच्चे तेल का उत्पादन 1.9 प्रतिशत कम होकर 45.4 करोड़ टन रहा. जबकि गैस उत्पादन तीन प्रतिशत गिरकर 5.01 अरब क्यूबिक मीटर रहा।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट