Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल प्रल्हाद जोशी ने NUPPL तापीय विद्युत संयंत्र के निर्माण की समीक्षा की

प्रल्हाद जोशी ने NUPPL तापीय विद्युत संयंत्र के निर्माण की समीक्षा की

श्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि रेलवे लाइन और जलापूर्ति का काम भी पूरा हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि विकास के लिए विद्युत बहुत जरूरी है।

अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करते प्रल्हाद जोशी
अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करते प्रल्हाद जोशी
Advertisement

नई दिल्ली, 11 फरवरी। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज घाटमपुर (कानपुर) स्थित नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (NUPPL) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरे में कोयला सचिव अमृत लाल मीणा भी मंत्री के साथ थे। उन्होंने इस परियोजना की प्रगति का आकलन किया।

एनयूपीपीएल, एक कोयला आधारित सुपर क्रिटिकल तापीय विद्युत संयंत्र है। यह नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (उत्तर प्रदेश सरकार) का एक संयुक्त उद्यम है। केंद्रीय मंत्री ने एनयूपीपीएल के परिसर में पौधारोपण भी किया।

मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि इतने बड़े संयंत्र में सभी उपकरण और मशीनरी मेक इन इंडिया के तहत तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक 85 फीसदी काम हो चुका है और संयंत्र के बाकी तीन विभागों में कार्य प्रगति पर है। इनमें बॉयलर और टर्बाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जुलाई में इसकी पहली इकाई का उद्घाटन करने के उद्देश्य से नेवेली लिग्नाइट के सीएमडी को हर 15 दिनों में एक विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा श्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि रेलवे लाइन और जलापूर्ति का काम भी पूरा हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि विकास के लिए विद्युत बहुत जरूरी है। साल 2012-13 से पहले उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बिजली आपूर्ति की स्थिति बहुत कम संतोषजनक थी।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: