खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते प्रल्हाद जोशी
खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते प्रल्हाद जोशी

नई दिल्ली, 12 जुलाई। केंद्रीय खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि सतत खनन समय की मांग है। आज नई दिल्ली में खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में खनिज खनन क्षेत्र विकास अपने चरम पर पहुंच गया है और नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न हितधारकों से सुझाव मिलने के बाद सरकार ने खनन नीतियों में कई बदलाव किए हैं। श्री जोशी ने खनन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र का लक्ष्य पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है।

श्री दानवे ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में देश विकास की उंचाइयों को छू रहा है और हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्‍से के रूप में सम्‍मेलन का आयोजन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम सम्‍मेलन में विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार और अन्य पुरस्कार प्रदान करेंगे।

सम्मेलन में खनन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार, खनन गृह प्रणाली के तीन मॉड्यूल का शुभारंभ, वर्ष 2020-21 के लिए 5-स्टार रेटेड खानों के लिए पुरस्कार और राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार-2019 प्रदान किये जाएंगे। खान मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों, उद्योग और उद्योग संघों जैसे विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 2016 में राष्ट्रीय खनन सम्मेलन की शुरूआत की थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing