लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में आज गिरावट हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 119 रुपए बढ़कर 47,995 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को यह 47,876 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 258 रुपए गिरकर 70,998 रुपए प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी दिन यह 71,256 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा भाव में गिरावट हुई है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,877 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 27.68 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रहा।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 19 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 296 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48550 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44480 रुपए है।

धातु  शुद्धता  कीमत  प्रति 10 ग्राम

सोना  999(24 कैरेट)  48553 रुपए
सोना  995(23 कैरेट)  48359 रुपए
सोना  916(22 कैरेट)  44475 रुपए
सोना  750(18 कैरेट)  36415 रुपए
सोना  585(14 कैरेट)  28404 रुपए
चांदी  999  71245 रुपए किलो

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing