JioPhone Next की कीमत हुई घोषित, ग्राहक 1,999 रुपए की एडवांस पेमेंट चुकाकर ले सकते हैं 4G स्मार्टफोन, दिवाली पर होगा लॉन्च

भारत में JioPhone Next की कीमत की घोषणा कर दी गई है। ग्राहक सिर्फ 1,999 रुपए देकर इस बजट 4G स्मार्टफोन को रिलायंस जियो से खरीद सकते हैं।

भारत में JioPhone Next की कीमत की घोषणा कर दी गई है। ग्राहक सिर्फ 1,999 रुपए देकर इस बजट 4G स्मार्टफोन को रिलायंस जियो से खरीद सकते हैं। फोन की बाकी कीमत का पेमेंट कंपनी की आसान EMI स्कीम के जरिए किया जा सकता है। रिलायंस जियोफोन नेक्स्ट इंडिया की कीमत 6,499 रुपए है। हालांकि, ग्राहक 1,999 रुपए की एडवांस पेमेंट चुकाकर भारत में बजट 4G स्मार्टफोन ले सकते हैं। शेष अमाउंट का पेमेंट 18 से 24 महीनों के भीतर किया जा सकता है।

Jio ने अपने ग्राहकों के लिए चार अलग-अलग JioPhone Next EMI प्लांस की घोषणा की है। ऑलवेज-ऑन प्लान के तहत, जिसकी अवधि 18 महीने और 24 महीने है, ग्राहकों को टेन्योर की पसंद के आधार पर केवल 350 रुपए या 300 रुपए का भुगतान करना होगा। यूजर्स को इसमें हर महीने 5GB डेटा + 100/मिनट का टॉकटाइम भी मिलेगा।

अगला प्लान JioPhone नेक्स्ट लार्ज प्लान है। इस प्लान के तहत ग्राहक 18 महीने के लिए 500 रुपए या 24 महीने के लिए 450 रुपए का पेमेंट कर सकते हैं। यूजर्स को 1.5GB 4G डेटा हर दिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी।

JioPhone नेक्स्ट के लिए तीसरे Reliance Jio प्लान को XL कहा जाता है। ग्राहक 18 महीने के लिए 550 रुपए या 24 महीने के लिए 500 रुपए की पेमेंट कर सकते हैं। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड 4G डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है।

आखिर में XXL प्लान, जिसमें रिलायंस जियोफोन नेक्स्ट खरीदार 18 महीने के लिए 600 रुपए प्रति माह या 24 महीने के लिए 550 रुपए का भुगतान कर सकते हैं और असीमित वॉयस कॉल के साथ प्रति दिन 2.5GB 4G डेटा प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश डी अंबानी ने कहा, “मुझे खुशी है कि Covid-19 महामारी की वजह से मौजूदा ग्लोबल सप्लाई चेन में चुनौतियों के बावजूद, Google और Jio टीम्स ने फेस्टिव सीजन के लिए भारतीय कंज्यूमर के लिए इस सफल डिवाइस को समय पर लाने में सफलता प्राप्त की है।”

अंबानी ने कहा, “मैं हमेशा 1.35 अरब भारतीयों के जीवन को समृद्ध, सक्षम और सशक्त बनाने के लिए डिजिटल क्रांति की शक्ति में दृढ़ विश्वास रखता हूं। हमने इसे अतीत में कनेक्टिविटी के साथ किया है। अब हम इसे स्मार्टफोन डिवाइस के साथ फिर से सक्षम कर रहे हैं।”

जानिए क्या होंगे फीचर्स

JioPhone Next के जो फीचर्स लीक हुए हैं उसके मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर लगा है। इसकी क्षमता 4G है। यह फोन 2GB और 3GB रैम के साथ आ सकता है। जबकि इसकी स्टोरेज कैपासिटी 16GB और 32GB होगा।

JioPhone Next में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें ग्राहकों को HD रेज्योलूशन भी मिलेगा। माना जा रहा है कि इसके कैमरे में भी इंडिया के लिए खासतौर पर स्नैपचैट फिल्टर्स लगाए गए हैं।

इस फोन में Wi-fi, ब्लूटूथ, GPS, गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन रीडर, लैंग्वेज ट्रांसलेशन और कई दूसरे फीचर्स हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सालाना बैठक में JioPhone Next लॉन्च करने का ऐलान किया था।

  • Website Designing